Press "Enter" to skip to content

करही सोसायटी में कर्मचारियों की नियुक्ति, पूर्व संचालक का आरोप, फर्जी ठहराव पर हुआ आदेश / Shivpuri News

उपायुक्त सिन्हा के समय नियुक्त मामले में जांच होगी

शिवपुरी प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था‎ करही शाखा करैरा में एक साल पहले‎ कर्मचारी की नियुक्ति की गई है। उक्त‎ मामले में पुराने दस्तावेजों के साथ पूर्व‎ संचालक ने वर्तमान उपायुक्त‎ सहकारिता सहित अन्य वरिष्ठ‎ अधिकारियों को लिखित शिकायत‎ भेजी है। संबंधित कर्मचारी की‎ नियुक्ति जिस ठहराव से हुई है, उसे‎ फर्जी बताया है। क्योंकि समिति‎ प्रबंधक को कर्मचारी की नियुक्ति का‎ अधिकारी नहीं है, फिर भी उसने फर्जी‎ तरीके से ठहराव जारी कर दिया।‎ करही सोसायटी के पूर्व संचालक‎ एवं संचालक मंडल के सदस्य‎ जगदीश सिंह जादौन ने गुरुवार को‎ उपायुक्त सहकारिता शिवपुरी सहित‎ अपर सचिव सहकारिता सहित‎ आयुक्त व कलेक्टर से भी शिकायत‎ की अपर सचिव सहकारिता मप्र,‎ आयुक्त एवं पंजीयक सहकारिता‎ भोपाल, कलेक्टर शिवपुरी और‎ संयुक्त आयुक्त संभाग ग्वालियर को ‎ ‎लिखित शिकायत भेजी है।

 

जादौन के अनुसार कुछ माह पहले संस्था के ‎प्रशासक द्वारा योगेश त्रिपाठी को फर्जी ‎ ‎तरीके से संस्था मं नियुक्ति दी है। ‎ ‎ जगदीश सिंह का कहना है कि वह भी संस्था के संचालक मंडल के पांच‎ सालों से सदस्य हैं। उन पांच सालों में ‎योगेश त्रिपाठी कभी संस्था में नहीं रहे, ‎ ‎फिर प्रशासक द्धारा कैसे नियुक्ति कर‎ दी। जबकि संस्था में पहले से ही दो ‎कर्मचारी हैं। जादौन का कहना है कि‎ मेरी जानकारी में है कि 30 अगस्त‎ 2013 के बाद संस्था किसी कर्मचारी‎ को सीधे नियुक्त नहीं कर सकती है।‎ यह जानबूझकर संस्था को नुकसान‎ पहुंचाने का प्रयास है। संस्था में‎ पदस्थी की कार्रवाई पुस्तिका की‎ छायाप्रति पूर्वत: फर्जी दर्शाई है,‎ जिसकी सत्यता उस समय की‎ कार्रवाई पुस्तिका से की जा सकती है।‎

 

उपायुक्त रहे सिन्हा ने पिछले साल आदेश जारी किया :

 

सहकारिता शिवपुरी के उपायुक्त रहे‎ नरेश सिन्हा द्वारा 25 जनवरी 2021‎ को करही संस्था प्रबंधक के प्रस्ताव‎ पर साल 2009 के ठहराव को आधार‎ मानकर योगेश त्रिपाठी की नियुक्त की‎ गई है। साल 2009 का ठहराव‎ आदेश फर्जी बताकर जांच की मांग‎ की है। इस मामले में संस्था प्रबंधक‎ सहित तत्कालीन डीआर भी जांच की‎ जद में आ रहे हैं। बता दें कि सीसीबी‎ गबन मामला उजागर होने के बाद‎ सिन्हा बिना बताए शिवपुरी से चले‎ गए और लौटकर नहीं आए। वर्तमान‎ में सुधीर सिंह उपायुक्त के प्रभार में हैं।‎

 

इनका कहना है

जांच के लिए अधिकारी‎ नियुक्त कर रहे हैं‎ संस्था सदस्य की तरफ से गुरुवार‎ को ही शिकायत मिली है। गलत‎ नियुक्ति के संबंधी शिकायत की‎ जांच कराने के लिए अधिकारी‎ नियुक्त कर रहे हैं। जांच के दौरान‎ जो भी सामने आएगा, वरिष्ठ‎ कार्यालय को अवगत कराएंगे।

सुधीर सिंह कुशवाह , उपायुक्त,‎ सहकारी संस्थाएं जिला शिवपुरी

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!