शिवपुरी। खेत से बकरी का चारा लेकर लौट रहे 32 वर्षीय वीरू कुशवाह पुत्र मान सिंह कुशवाह निवासी रातौर गांव में 33 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से झुलस गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बचाया गया और उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में 33 केवी बिजली लाइन काफी नीचे लटकी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, इस संबंध में पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब हादसे के बाद बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
खेत से चारा लेकर लौट रहा युवक 33 केवी बिजली लाइन की चपेट में आया, गंभीर रूप से झुलसा / Shivpuri News




