Press "Enter" to skip to content

 अग्रसेन चौक में जा भिड़ा आटो चालक, 9 माह के बच्चे सहित तीन घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत एक आटो चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए अग्रसेन चौराहे में टक्कर मार दी। घटना में आटो में सवार तीन सवारियां घायल हो गई। इन घायलों में एक 9 माह का बच्चा भी है। ऐसा बताया जा रहा है कि आटो चालक शराब पिए हुए था और मोबाइल पर बातें कर रहा था जिस कारण यह दुर्घटना घटित हुई। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

 

जानकारी के अनुसार लीला लोधी पत्नी घनश्याम लोधी 55 वर्ष निवासी बसई दतिया अपने 9 माह के बेटे आर्यान्श लोधी को दामाद मुकेश लोधी पुत्र महाराजसिंह लोधी 36 निवासी पिपारा भौती के साथ शिवपुरी में डॉक्टर को दिखाने आ रहे थे। गुना वायपास तक तो वह बस से आए यहां से उन्होंने एक आटो ले लिया। आटो में सवार होकर वह डॉक्टर के यहां जाने लगे। रास्ते में आटो चालक का फोन आया और वह फोन पर बातें करने लगा। मुकेश ने बताया कि आटो चालक शराब भी पिए हुए था जैसे ही वह अग्रसेन चौराहे के पास पहुंचे तो आटो चालक का नियंत्रण खो गया और वह अग्रसेन चौराहे से जा टकराया। टक्कर लगने के बाद 9 माह का अर्यान्श जो दादी की गोद में था वह छिटककर दूर जा गिरा और बेहोश हो गया। वहीं लीला लोधी का पैर फैक्चर हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!