,

दिनभर मजदूरी के बाद घर लौटे सिरदार की मौत, सीने में दर्द के बाद अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम चौकी निवासी 30 वर्षीय सिरदार पुत्र हक्के की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। दिनभर मजदूरी करने के बाद घर लौटे सिरदार को पहले सीने में हल्का दर्द हुआ था, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया और सो गए।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 4 बजे सिरदार को दोबारा सीने में दर्द हुआ। इसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सिरदार की मौत से परिजनों में शोक का माहौल है। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।