,

हनुमान कॉलोनी में डीपी पर काम करते समय करंट से झुलसा विद्युत कर्मचारी, निजी अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर की हनुमान कॉलोनी में सोमवार सुबह बिजली की डीपी पर काम करते समय एक विद्युत कर्मचारी करंट की चपेट में आकर झुलस गया। हादसे के बाद घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से बाद में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, घायल कर्मचारी की पहचान सूरज (35) के रूप में हुई है। वह करौंदी कॉलोनी, शिवपुरी निवासी सूपा राम कुशवाहा से संबंधित बताए गए हैं। घटना सोमवार सुबह करीब 7 बजे की है, जब सूरज हनुमान कॉलोनी में डीपी पर काम कर रहे थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए।

घटना के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।