12वीं के छात्रों की साल खराब करने वाले अशोक मेमोरियल स्‍कूल संचालक पर एफआईआर / Shivpuri News

शिवपुरी।  प्रायवेट स्‍कूल में पढ़ने वाले 12वीं में अध्‍ययनरत करीब आधा दर्जन छात्र जिसमें छात्र मोनू रावत, शिवानी भार्गव, दिप्‍ती सेन, मनीषा कुशवाह, विवेक पाण्‍डेय शामिल थे बीते रोज एसपी से की शिकायत में बताया कि वह कक्षा 12वीं का छात्र है। उसने सुशील मोंटेश्‍वरी से कक्षा 11वीं पास कर 12वीं में प्रवेश किया था। उसने स्‍कूल की सारी फीस समय पर जमा की थी। 17 फरवरी से परीक्षा है लेकिन स्‍कूल प्रबंधन के द्धारा अभी तक किसी भी प्रकार का हॉल टिकट नहीं दिया है जिससे वह 12वीं कक्षा की परीक्षा दे सके। वह करीब 20 दिनों से स्‍कूल के चक्‍कर लगा रहा है और उसे हर बार गुमराह किया जा रहा है। जब आज स्‍कूल गए तो स्‍कूल प्रबंधक आनवेश पुरोहित, धनराज भदौरिया ने कहा कि तुम्‍हारा परीक्षा फॉर्म नहीं भरा गया था जिस वजह से तुम्‍हारा रोल नं. नहीं आया है। अब हमारा पूरा 1 वर्ष व मेहनत खराब हो गई है। मेरे साथ कई और छात्र भी है जिनका स्‍कूल प्रबंधक के द्धारा परीक्षा फार्म नहीं भरा भरा गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने FIR दर्ज कराने‎ थाने भेज दिया। पुलिस ने शक्तिपुरम‎ खुड़ा शिवपुरी में संचालित अशोक‎ मेमोरियल कान्वेंट स्कूल के अन्वेश‎ पुरोहित और शिक्षक धनराज भदौरिया के‎ खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर‎ लिया है। छात्रों ने बताया कि अशोक‎ मेमोरियल कान्वेंट स्कूल की मान्यता 8वीं‎ तक है। लेकिन स्कूल प्रबंधन गुमराह‎ अपने स्कूल में 11वीं तक अध्ययन करके‎ रहा। दूसरे स्कूल में दाखिला दिलाकर‎ कराता‎ रहा।