शिवपुरी। शिवपुरी जिले की इंदार थाना पुलिस ने ग्राम बरोदिया में वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक चोर पकड़ा। उसके पास से चोरी की बाइक बरामद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार इंदार पुलिस ने ग्राम बरोदिया में वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उनको एक बाइक चालक संदिग्ध लगा। पुलिस ने जब उस युवक धर्मेंद्र पुत्र सिद्धू उर्फ रामदास लोधी निवासी खोड़ थाना भौंती से वाहन के कागजात चाहे गए तो कागज नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने बाइक के चेसिस नंबर से सर्च किया तो उक्त बाइक कोलारस की निकली जो कि कुछ दिन पूर्व चोरी हुई थी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर बाइक को जब्त कर लिया है।






Be First to Comment