शिवपुरी | शहर के एक निजी स्कूल में मंगलवार की रात हॉस्टल के बाहर बैठकर पढ़ाई करते वक्त एक छात्र की पीठ में आकर गोली लगी। हालांकि गोली की रफ्तार कम थी, इसलिए मामूली खरोंच आने से खून निकल आया। कोतवाली पुलिस ने दूसरे दिन केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक सागर रघुवंशी (18) निवासी अशोकनगर हैप्पीडेज स्कूल शिवपुरी का 12वीं का छात्र है। सागर मंगलवार की रात 9 बजे स्कूल हॉस्टल के बाहर बैठकर पढ़ाई कर रहा था, तभी अचानक पीठ में आकर कुछ लगने का एहसास हुआ। पीछे देखा तो बंदूक की गोली पड़ी थी और कपड़े उतारकर देखा तो पीठ में हल्का जख्म हो गया था। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और गोली जब्त कर ली। दूसरे दिन परिजनों को पता चला तो अशोकनगर से शिवपुरी आ गए। बुधवार की रात अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। माना जा रहा है कि बाहर से किसी ने हर्ष फायर कर दिया होगा जो ऊपर से आकर छात्र के पीठ में लगी। छात्र पूरी तरह सुरक्षित है।

हैप्पीाडेज स्कूइल परिसर में बैठे छात्र को लगी गोली / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कुएं में करंट का विरोध किया तो महिला को कुएं में धकेला, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती / Shivpuri Newsकुएं में करंट का विरोध किया तो महिला को कुएं में धकेला, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती / Shivpuri News

- पोहरी में सांसद भारत सिंह कुशवाह से नगर पंचायत अध्यक्ष की सौजन्य भेंट / Shivpuri News
- राशन की शिकायत पर विवाद: युवक ने सरपंच समेत पांच पर मारपीट, चेन छीनने और मोबाइल तोड़ने का लगाया आरोप / Shivpuri News
- पहले पूछा-पुराने सिक्के बेचते हो? फोन कटते ही हैक हुआ WhatsApp, परिचितों से रुपये मांगने लगा अज्ञात शख्स / Shivpuri News
- महिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri Newsमहिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri News




Be First to Comment