शिवपुरी। शहर के छत्री रोड स्थित दो बत्ती चौराहे के पास सुबह-सुबह एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते स्कूटर आग की लपटों से घिर गया और धू-धू कर जलने लगा। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, आग की चपेट में आया इलेक्ट्रिक स्कूटर शिवा नगर निवासी विनोद (अंडे वाले) का बताया जा रहा है। स्कूटर में आग किस कारण से लगी, फिलहाल इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
सुबह के समय व्यस्त इलाके में हुई इस घटना से बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रही। इलेक्ट्रिक स्कूटर में अचानक आग लगने की इस घटना ने एक बार फिर इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। आग लगने के कारणों की जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
शिवपुरी में दो बत्ती चौराहे के पास इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगी आग, धू-धू कर जला वाहन; इलाके में मची अफरा-तफरी / Shivpuri News



