Press "Enter" to skip to content

मंत्री से मिली सहायता राशि निकलने गया हितग्राही, खाते से 17 हजार गायब / Shivpuri News

 

शाखा प्रवधक ने नही दी जानकरी, 2 माह से कलेक्टर से लेकर एसपी के लगातार रहा है चक्कर नही मिला न्याय

ठेले पर फल सब्जी बेच कर परिवार का गुजारा करता है फरियादी अनिल

बैंक कर्मचारी अपना टारगेट पूरा करने बिना जानकारी के उपभोक्ता के फोन में कर देते है yono डाउनलोड

भारतीय स्टेट बैंक पोहरी की शाखा में आए दिन आते है मामले,शाखा पर प्रवधक उपभोक्ता से करता है अभ्रदता

पोहरी। ऑनलाइन ठगी के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे है जबकि गरीब लोग इस ठगी का शिकार हो रहे है। ऐसा ही मामला भारतीय स्टेट बैंक की शाखा पोहरी में देखने को मिला जब फल विक्रता अनिल राठौर राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा से मिली सहायता राशि बैंक से निकलने गया तो उसने देखा कि उसके खाता से कुल 17 हजार की राशि गायब हो गई है। जबकि खाते में लाखों रुपये का लेनदेन भी दो माह में किया गया है जबकि उपभोक्ता कोई ऑनलाइन नही चलता। उपभोक्ता से शाखा प्रवधक से इस बारे में जानकारी ली गई तो बोले मुझे क्या पता कैसे पैसे निकल गए है अपने ऑन लाइन कुछ किया होगा। सही जानकारी नही मिलने पर उपभोक्ता से जनसुनवाई से लेकर एसपी तक आवदेन दिया एवं सीएम हेल्प लाइन पर शिकायत की तो अधिकरियों ने झूठी जानकरी दे कर  शिकायत को बंद करवा दी। लेकिन युवक को अभी तक ठगी के पैसे नही मिले है।

 

बिना जानकरी अपना टारगेट पूरा करने उपभोक्ता के मोबाइल में yono डाउनलोड कर देते है जिसे ठगी को इस ग्रामीण क्षेत्र के लोगो से ठगी करने में आसानी होती है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!