,

सतनवाड़ा रेंजर माधव सिंह सिकरवार की सक्रियता से वन क्षेत्र में बढ़ी निगरानी, 3 बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त / Shivpuri News

सतनवाड़ा। वन संपदा की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सतनवाड़ा वन परिक्षेत्र में वन अमला लगातार सक्रिय है। रेंजर माधव सिंह सिकरवार के निर्देशन में वन क्षेत्रों में गश्त और निगरानी बढ़ाई गई है। इसी क्रम में वन विभाग की टीम ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन मोटरसाइकिल और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है।

25 सितंबर को बीट मोहिनी के वन क्षेत्र में अवैध कटाई की गतिविधियों के संबंध में वन अमले ने कार्रवाई करते हुए तीन मोटरसाइकिलें जब्त कीं। वन विभाग द्वारा जब्त वाहनों के संबंध में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इसी तरह नरवर बीट में किले के पीछे से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी वन अमले ने जब्त की। टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन को अपने कब्जे में लिया और मामले में आवश्यक विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी।

वन विभाग के अनुसार रेंजर माधव सिंह सिकरवार के निर्देशन में वन क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाई गई है। मैदानी अमले की सक्रियता के चलते अवैध कटाई और अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

कार्रवाई में डिप्टी रेंजर संजीव कुमार वर्मा सहित वन अमले के उत्तम आदिवासी, कल्लू चौरसिया, मदन कुशवाह, कपिल देव शर्मा और अनिल शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विभाग की लगातार कार्रवाई से वन क्षेत्रों में निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।


संबंधित खबरें