शिवपुरी। थाना सीहोर पुलिस ने पानी की मोटरों की चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई दोनों पानी की मोटरें बरामद कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार, ग्राम फूलपुर निवासी गजेन्द्र सिंह रावत ने 21 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके और मुकेश बघेल के कुएं में रखी दो पानी की मोटरें 18-19 सितंबर की दरमियानी रात अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। शिकायत पर थाना सीहोर में अपराध क्रमांक 120/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति एवं एसडीओपी करैरा आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जूली तोमर ने पुलिस टीम गठित की।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 22 सितंबर को ग्राम फूलपुर निवासी करुआ उर्फ संजय पुत्र कोकसिंह बघेल (26 वर्ष) और दिलीप पुत्र विजेन्द्र रावत (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी गई पानी की दो मोटरें बरामद कीं। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
कार्रवाई में निरीक्षक जूली तोमर, सउनि नारायण सिंह बंजारा सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।





