,

कोलारस में लूट का फरार आरोपी गिरफ्तार, 3 हजार का था इनाम; ट्रक रोककर चालक से की थी लूट / Shivpuri News

कोलारस। चौकी लुकवासा थाना कोलारस पुलिस ने लूट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 3 हजार रुपए के इनामी आरोपी लवकुश गुर्जर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार 16 मार्च 2026 को ट्रक चालक हरेन्द्र सिंह रावत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 मार्च की रात वह ट्रक क्रमांक MP07HB9092 में सरसों की करीब 292 बोरियां लेकर कोलारस मंडी से बामौर, मुरैना जा रहा था। पडोरा पुल के आगे सफेद कार में सवार चार अज्ञात लोगों ने ट्रक को रोककर उसके साथ मारपीट की और कट्टा अड़ाकर 12 हजार रुपए नकद, मोबाइल, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस लूट लिया। आरोप है कि इसके बाद चालक का अपहरण कर ट्रक और उसमें भरा सरसों का माल भी लूट लिया गया।

मामले में थाना कोलारस में अपराध क्रमांक 97/2026 के तहत बीएनएस की धाराओं एवं एमपीडीवीपीके एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा मामले की मॉनिटरिंग करते हुए फरार आरोपी लवकुश गुर्जर और संदीप गुर्जर पर 3-3 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक पुनीत बाजपेयी के नेतृत्व में फरार आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 22 सितंबर को लवकुश पुत्र केशव सिंह गुर्जर (21 वर्ष), निवासी ग्राम पावटा, थाना पनिहार, जिला ग्वालियर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में चौकी प्रभारी लुकवासा उनि. बैजनाथ मिश्रा सहित पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।


संबंधित खबरें