,

पत्नी पर हमले की कहानी निकली झूठी, पति ही बना आरोपी; पूछताछ में खुद हमला करना कबूला, SI अरविंद चौहान ने किया खुलासा / Shivpuri News

शिवपुरी सतनवाड़ा थाना के ग्राम ठेह में महिला पर चाकू से हमला करने के मामले में सतनवाड़ा पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार घटना की शिकायत करने वाला महिला का पति घनश्याम बाल्मीकि ही वारदात का आरोपी निकला। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक 19 सितंबर को घनश्याम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 18-19 सितंबर की रात वह और उसकी पत्नी लीला बाल्मीकि टपरिया में सो रहे थे। इसी दौरान ग्राम मकरारा निवासी राजकुमार बाल्मीकि, उसके पिता कालू बाल्मीकि और दो अन्य लोग चाकू लेकर आए तथा लीला पर हमला कर घायल कर दिया। मामले में अपराध क्रमांक 120/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से जुड़े साक्षियों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार साक्षियों के बयानों में सामने आया कि घटना के संबंध में पति घनश्याम की भूमिका संदिग्ध थी। इसके बाद उसे थाने बुलाकर पूछताछ की गई। पुलिस का दावा है कि पूछताछ और मेमोरेण्डम में घनश्याम ने पत्नी से शादी के बाद से विवाद तथा घटना वाली रात खाना नहीं देने की बात को लेकर गुस्से में हमला करना स्वीकार किया।

पुलिस ने घनश्याम को मामले में आरोपी बनाया और विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई में थाना प्रभारी सुभाषपुरा अरविन्द सिंह चौहान, उनि. रामेन्द्र सिंह चौहान, सउनि रफीक मोहम्मद सहित थाना सुभाषपुरा के पुलिसकर्मियों की भूमिका रही।


संबंधित खबरें