,

शिवपुरी की बेटी मनु वैशाली का दोहा में जलवा, 25 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय मंच पर गूंजेगी कविता / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर की युवा राष्ट्रीय कवयित्री मनु वैशाली अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी कविताओं की प्रस्तुति देकर शिवपुरी का नाम रोशन करेंगी। मनु वैशाली आगामी 25 सितंबर 2026 को दोहा, कतर में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करेंगी। कार्यक्रम का आयोजन शाम 7 बजे से दोहा के टाइम राको में किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार यह अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन सीजन-2 है, जिसमें कविता, भावनाओं और प्रेरणा से जुड़ी विभिन्न प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों का सम्मान समारोह सहित हास्य एवं काव्य प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी।

जानकारी देते हुए रामनिवास बघेल चिन्नौदी ने बताया कि मनु वैशाली मूल रूप से शिवपुरी शहर की निवासी हैं। उनका परिवार शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के पास स्थित तात्याटोपे नगर में निवास करता है। वर्तमान में मनु वैशाली दिल्ली में रह रही हैं और साहित्य एवं कविता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही हैं।

शिवपुरी से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के बाद अब मनु वैशाली का दोहा-कतर के अंतरराष्ट्रीय मंच पर काव्य पाठ करना शहर के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। इस कवि सम्मेलन में मनु वैशाली के साथ अमित शर्मा, एकाग्र शर्मा और गौरव साक्षी सहित अन्य कवि भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में देश-विदेश में रहने वाले हिंदी भाषी साहित्य प्रेमियों की मौजूदगी रहेगी।

मनु वैशाली के अंतरराष्ट्रीय मंच पर काव्य पाठ की खबर से उनके परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है। साहित्य प्रेमियों ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें आगामी प्रस्तुति के लिए शुभकामनाएं दी हैं। 25 सितंबर को दोहा में होने वाला यह आयोजन मनु वैशाली के साहित्यिक सफर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होगा।


संबंधित खबरें