शिवपुरी । पूज्य संत आशारामजी बापू की पावन प्रेरणा एवं आशीर्वाद से शिवपुरी में मातृ-पितृ पूजन दिवस कार्यक्रम बीते रोज ओमगुरु आईटीआई, चौकसे धर्मशाला, छत्री रोड पर भाव पूर्वक मनाया गया|
पिछले कई सालों से 14 फरवरी-मातृ पितृ पूजन दिवस पूरे विश्वभर में मनाते आए है। आशारामजी बापू सबका मंगल, सबका भला चाहते हैं यही कारण है कि सभी जाति, वर्ग, मत-पंथ, सम्प्रदायों के लोग उनके सत्संग में आते हैं, प्रेम से बैठते हैं और परमात्म-रस का पान करते हैं ।
जो लोग हमारी भारतीय संस्कृति को, हमारी पवित्र परम्पराओं को मिटाने के घृणित कार्य में लगे हैं वे कभी नहीं चाहते कि हमारी सामाजिक समरसता बनी रहे, हमारा संगठन बल मजबूत हो, हम आपस में भाई-भाई की तरह रहें । ऐसे लोग तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर, आपस में मतभेद करके लोगों को गुमराह करते रहते हैं । ऐसे संस्कृति भक्षकों ने ही एक बहुत बड़ी साजिश के तहत आशारामजी बापू को षड्यंत्र करके फँसाया है। सन्त ही सनातन धर्म के स्वरूप है। सच्चे प्रहरी है। उनपर आघात हमारे धर्म पर आघात है।






Be First to Comment