शिवपुरी। तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम चिलावद में बीती रात चोरों ने एक साथ तीन मंदिरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि चोर भैरव बाबा सहित अन्य मंदिरों से करीब दो क्विंटल घंटे चोरी कर ले गए। सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो चोरी की घटना का पता चला।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की सूचना देकर चोरी हुए घंटों की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एक ही रात में तीन मंदिरों में चोरी की घटना से ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर भी चिंता है।
फिलहाल चोरी गए सामान की वास्तविक मात्रा और वारदात में शामिल आरोपियों की जानकारी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर चोरों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।






