,

सेसई से लौट रहे पिता-पुत्र समेत तीन आदिवासियों को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी पिता-पुत्र अपने रिश्तेदार के साथ सेसई से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए।

घायलों की पहचान चन्नू आदिवासी (60), दौला आदिवासी (40) और हाकम आदिवासी (30) निवासी मोहम्मदपुर, थाना सुरवाया के रूप में हुई है। हादसे के बाद तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।


संबंधित खबरें