कांग्रेसि‍यों ने भाजपा का थामा दामन, चार कांग्रेसियों ने ली भाजपा की सदस्‍यता / Shivpuri News

शिवपुरी। भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता के चलते लगातार कांग्रेसियों का भाजपा में शामिल होने का क्रम जारी है। इसी क्रम में शिवपुरी जिले के नरवर तहसील के अंतर्गत आज चार कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थामकर कांग्रेस से इस्‍तीफा दे दिया है। इन चारों कांग्रेसियों को जिलाध्‍यक्ष राजू बाथम ने भाजपा की सदस्‍यता प्रदान करते हुए उनके उज्‍जवल भविष्‍य की कामना करने के साथ भाजपा एवं जनसेवा के लिए कार्य करनेका आव्‍हान किया।

जानकारीकेअनुसारआज नरवर में रेखा कुशवाहा को भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया गया इनके साथ में वरिष्ठ नेता रिटायर हेड मास्टर विजय सिंह कुशवाह, चंद्रपाल सिंह कुशवाह, श्याम कुशवाह भी भाजपा में शामिल हुए।

 

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजू बाथम,  नरवर चुनाव प्रभारी एवं पूर्व विधायक देवेंद्र जैन,  जिला मंत्री एवं नरवर मंडल प्रभारी मनीष अग्रवाल, जिला मंत्री कैलाश कुशवाहा,  पूर्व मंडल अध्यक्ष नवल सिंह गुर्जर,  मंडल महामंत्री कमलेश रावत,  युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामलखन कुशवाह,  मंडल मंत्री तुलसी कुशवाहा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष नन्हे सिंह कुशवाह,  पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री डॉ; इमरत कुशवाहा, लखन कुशवाह,  अटल कुशवाह, भरत कुशवाह,  हरिओम कुशवाह  एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।