शिवपुरी। पोहरी थाना पुलिस ने करीब 2 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी मिथुन पाल (20) पुत्र सुघरसिंह पाल, निवासी भदरौनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी विशेष न्यायालय शिवपुरी के प्रकरण क्रमांक 118/2023 एवं अपराध क्रमांक 58/2023 में स्थाई वारंटी था।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर स्थाई वारंटों की तामील के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक रवि चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए 16 सितंबर 2026 को मिथुन पाल को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार स्थाई वारंटी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई में निरीक्षक रवि चौहान, उपनिरीक्षक दिनेश कोठारी, प्रधान आरक्षक नीरज सेंगर, आरक्षक मांगीलाल और चालक आरक्षक सुनील पाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





