,

जिला अस्पताल में फिर चोरी करने पहुंचा चोर, गार्ड ने रंगे हाथ पकड़ा; कोतवाली पुलिस के हवाले / Shivpuri News

शिवपुरी। जिला अस्पताल में चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार को एक संदिग्ध युवक फिर पर्स चोरी करने की कोशिश में पहुंच गया। अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड की नजर उस पर पड़ गई और गार्ड ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले जिला अस्पताल में पत्नी की डिलीवरी कराने आए एक व्यक्ति का मोबाइल और मोबाइल कवर में रखे एक हजार रुपए चोरी हो गए थे। पीड़ित ने कोतवाली थाने में शिकायत देकर अस्पताल परिसर में लगे CCTV कैमरों की मदद से चोर का पता लगाने की मांग की थी।

आज पर्स चोरी करने की कोशिश के दौरान संदिग्ध युवक के पकड़े जाने के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।


संबंधित खबरें