शिवपुरी। देहात थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छोटू उर्फ आशिक खान (32) पुत्र ऐहशान खान, निवासी गौशाला को 14.02 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक जब्त स्मैक की कीमत करीब 1.50 लाख रुपए है।
पुलिस को 16 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कब्रिस्तान रोड लुधावली पर स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर देहात थाना पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर छोटू उर्फ आशिक खान को पकड़ा और उसके कब्जे से स्मैक बरामद की।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 335/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास यादव, उनि. विनोद सिंह गुर्जर सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।





