सुशील मोन्‍टेश्‍वरी स्‍कूल ने की छात्रों के साथ धोखाधड़ी, खराब कर दिया 12वीं के छात्रों का भविष्‍य / Shivpuri News

शिवपुरी। सुशील मोन्‍टेश्‍वरी में 12वीं में अध्‍ययनरत करीब आधा दर्जन छात्र आज एसपी के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। छात्रों ने बताया कि स्‍कूल प्रबंधक ने उनके 12वीं के परीक्षा फार्म ही नहीं भरे जिस कारण वह इस सत्र में परीक्षा नहीं दे पाएगें और उनका यह साल बर्वाद हो जाएगा। स्‍कूल प्रबंधन द्धारा भी हमारी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। अब आपके पास अपनी फरियाद लेकर आए हैं स्‍कूल प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की जाए व किसी तरह हमारा साल खराब होने से बचाएं।

छात्र मोनू रावत, शिवानी भार्गव, दिप्‍ती सेन, मनीषा कुशवाह, विवेक पाण्‍डेय ने बताया कि वह कक्षा 12वीं का छात्र है। उसने सुशील मोंटेश्‍वरी से कक्षा 11वीं पास कर 12वीं में प्रवेश किया था। उसने स्‍कूल की सारी फीस समय पर जमा की थी। 17 फरवरी से परीक्षा है लेकिन स्‍कूल प्रबंधन के द्धारा अभी तक किसी भी प्रकार का हॉल टिकट नहीं दिया है जिससे वह 12वीं कक्षा की परीक्षा दे सके। वह करीब 20 दिनोंसे स्‍कूल के चक्‍कर लगा रहा है और उसे हर बार गुमराह किया जा रहा है। जब आज स्‍कूल गए तो स्‍कूल प्रबंधक आनवेश पुरोहित, धनराज भदौरिया ने कहा कि तुम्‍हारा परीक्षा फॉर्म नहीं भरा गया था जिस वजह से तुम्‍हारा रोल नं. नहीं आया है। अब हमारा पूरा 1 वर्ष व मेहनत खराब हो गई है। मेरे साथ कई और छात्र भी है जिनका स्‍कूल प्रबंधक के द्धारा परीक्षा फार्म नहीं भरा भरा गया।

प्रबंधक अनावेश पुरोहित के द्धारा एक खुद का अलग स्‍कूल है जो कि अशोका मेमोरियल कॉन्‍वेंट स्‍कूल शक्तिपुरम खुडा पर स्थित है जो कि 8वीं कक्षा तक है लेकिन उनके द्धारा कक्षा 12वीं के छात्रों का फार्म डलवाकर उन्‍हें पढ़ाया जा रहा है। वह बच्‍चों को प्रवेश किसी अन्‍य स्‍कूल से करा देते हैं जिनकी बच्‍चों को किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं रहती है।

इसलिए स्‍कूल प्रबंधक के विरूद्ध कार्रवाई की जाए और हमें न्‍याय दिलाया जाए।

इनका कहना है

मामले में छात्रों ने शिकायत की है कि उनके स्‍कूल प्रबंधन द्धारा 12वीं का फार्म नहीं भरा है। मामले की जांच कर रहे हैं। स्‍कूल प्रबंधन दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया जाएगा।

सुनील खैमरिया, टीआई कोतवाली

 

छात्र हमारे पास शिकायत लेकर आए। हम मामले की जांच करवाएंगे। अगर स्‍कूल प्रबंधन ने छात्रों के फार्म नहीं भरे हैं तो हम उसकी मान्‍यता रद्द कर देंगे।

संजय श्रीवास्‍तव, जिला शिक्षा अधिकारी