शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम टकटकी गाँव में रहने वाले भगवत लोधी पिता किशनलाल लोधी उम्र 40 वर्ष ने बताया कि सीताराम, भरत, रमाकांत लोधी, और राजकुमार यादव आए दिन घर के बाहर बैठ कर शराब इत्यादि का सेवन करते हैं एवं गाली गलौज करते हैं। हमारे घर में जवान लड़कियों को ताड़ते, जब हम इस बात से मना करते हैं तो वह गाली गलौज करते हैं और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं जिसकी शिकायत हमने कई बार करैरा थाने पर की परंतु कार्रवाई ना होने के चलते आज हादसा हो गया। रोज की भांति आरोपी घर के बाहर बैठे हुए थे एवं गाली-गलौच कर रहे थे जब हमने इस बात का विरोध किया तो कुल्हाड़ी और डंडों से मारपीट कर दी, एवं उनकी औरतो ने भी आकर हमारी मारपीट कर दी जिसमे मैं और मेरे भाई के पत्नी मिथलेश पति वाली उम्र 40 वर्ष एवं मेरे चाचा रामसिंह उम्र 50 वर्ष घायल हुए हैं।
घर के सामने बैठते थे, लड़कियों को ताकते व शराब पीते मना करने पर कर दी मारपीट / Shivpuri News




