Press "Enter" to skip to content

मनपुरा शराब दुकान में 30-40 लोगों द्वारा लूट का आरोप, ठेकेदार ने आबकारी अधिकारी को दी शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के मनपुरा गांव में संचालित देसी-विदेशी शराब दुकान में 30-40 लोगों द्वारा लूट किए जाने का आरोप लगाते हुए दुकान ठेकेदार विवेक शिवहरे ने जिला आबकारी अधिकारी को लिखित शिकायत दी है। शिकायत दिनांक 10 सितंबर 2026 की है। ठेकेदार ने प्रशासन से मामले में सहयोग और सुरक्षा की मांग की है।

शिकायत के मुताबिक, सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच 30-40 लोग शराब दुकान पर पहुंचे और दुकान में रखी शराब लूट ले गए। ठेकेदार ने शिकायत में बताया कि दुकान में करीब 200 पेटी प्लेन शराब, 100 पेटी बीयर और 25 पेटी स्प्रिट रखी थी। घटना के समय दुकान पर सेल्समैन हरप्रसाद राय और राजेंद्र शिवहरे मौजूद थे, जिन्होंने डर के कारण एक तरफ हो जाने की बात बताई है।

ठेकेदार ने शिकायत में कपिल लोधी, लवकुश लोधी, दिनेश जाटव और जियाक परिहार सहित अन्य लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया है। साथ ही सेल्समैनों को धमकी दिए जाने का भी आरोप है कि यदि दुकान खोली तो जान से मार देंगे। शिकायतकर्ता ने शराब दुकान की लाइसेंस फीस पाँच करोड़ सत्तानवे लाख बयालीस हज़ार पाँच सौ बावन रुपये बताते हुए कहा है कि ऐसी स्थिति में दुकान का संचालन करना मुश्किल है। ठेकेदार ने जिला आबकारी अधिकारी से मामले में आवश्यक कार्रवाई एवं प्रशासनिक सहयोग की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!