Press "Enter" to skip to content

इंदार पंचायत में सरपंच पति और रोजगार सचिव पर लगे आरोपों को ग्रामवासियों ने बताया निराधार, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News

शिवपुरी। जनपद पंचायत बदरवास की ग्राम पंचायत इंदार में सरपंच पति रामसेवक परिहार और रोजगार सचिव अवधेश रघुवंशी पर लगाए गए कथित भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर ग्रामवासियों ने कलेक्टर को आवेदन सौंपा है। आवेदन में ग्रामीणों ने दोनों पर लगाए गए आरोपों को असत्य बताते हुए मामले में ग्रामवासियों के कथन दर्ज कराने और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ग्रामवासियों का कहना है कि पंचायत चुनाव नजदीक होने के कारण कुछ राजनीतिक लोगों द्वारा षड्यंत्र के तहत पंचायत के विकास कार्यों में बाधा डालने के उद्देश्य से आरोप लगाए जा रहे हैं। आवेदन में आवास प्लस सर्वे का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि शासन ने हितग्राहियों को स्वयं के मोबाइल से ऑनलाइन आवेदन करने का विकल्प दिया था। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि यदि पैसे लेकर सर्वे कराने का दबाव बनाया जा रहा था तो हितग्राही स्वयं मोबाइल से आवेदन क्यों नहीं करते। आवेदन में 6 सितंबर और 8 सितंबर को की गई शिकायतों में रकम को लेकर अलग-अलग बातें सामने आने का भी दावा किया गया है।

ग्रामीणों ने आवेदन में पंचायत द्वारा शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को भी आरोपों की वजह बताया है। उनका दावा है कि करीब 140 बीघा शासकीय भूमि को 25-30 परिवारों से मुक्त कराकर गौशाला निर्माण कराया गया। इसके अलावा शासकीय तालाब की भूमि से अतिक्रमण हटाकर जीर्णोद्धार कराने तथा अन्य शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के प्रयास किए गए। ग्रामवासियों ने कलेक्टर से शिकायतकर्ताओं और अन्य ग्रामीणों के कथन लेकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा पात्र हितग्राहियों के नाम आवास प्लस सूची से बाहर नहीं किए जाने की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!