शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले पशु चिकित्सालय के उप संचालक डॉ.एमसी तमोरी और दो कर्मचारी नरेंद्र शर्मा और राजेंद्र सिंह तोमर पर अतिक्रामक भूपेश गुप्ता ने चाकू से हमला बोलकर उन्हें घायल कर दिया है। इस हमले में डॉ. तमोरी को चोट आई है। इस मामले की शिकायत डॉ तमोरी के साथी राजेन्द्र तोमर देहात थाने में की। जहां पुलिस ने पीडित डॉक्टर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार जिला पशु चिकित्सालय के बाहर अतिक्रामक भूपेश गुप्ता ने अपने अतिक्रमण में रखे स्टॉल में चिकित्सालय से तार डालकर चोरी की बिजली का उपयोग कर रहा था। जब उप संचालक और उनके स्टाफ ने उससे इसकी शिकायत की तो अतिक्रामक भूपेश गुप्ता ने इससे खफा होकर उपसंचालक डॉ. तमोरी के साथ अभद्रता की और उन पर चाकू से हमला बोला।
जिसे देखकर उनके दोनों अधीनस्थ कर्मचारी नरेंद्र शर्मा और राजेंद्र सिंह तोमर बीच बचाव में आए जिससे दोनों को चाकू लग गया। पुलिस ने इस मामले में फरियादी राजेंद्र पुत्र जगन्नाथ तोमर की रिपोर्ट पर आरोपी भूपेंद्र गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।






Be First to Comment