Press "Enter" to skip to content

ठकुरपुरा में मनीष ने लगाई फांसी / Shivpuri News

फांसी के फंदे पर झूल युवक ने लगाया मौत को गले

– शादी के लिए देख रहे थे लड़की, ऑनलाइन गेम खेलने का भी था शौकीन

शिवपुरी। शिवपुरी के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ठकुरपुरा में एक युवक ने बीती रात फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। ठकुरपुरा का रहने वाला मृतक मनीष यादव पुत्र कमल यादव उम्र 28 वर्ष सेटिंग का काम करता था। जिसनें अपने घर मे फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है। सिटी कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।

शादी कर लिए देख रहे थे लड़की, ऑनलाइन गेम खेलने का था शौकीन –

मृतक मनीष यादव के पिता कमल यादव ने बताया कि मनीष गंभीर था वह सेटिंग का कार्य करता था परिवार में भी किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं थी। पिता कमल यादव का कहना था कि वह अपने बेटे मनीष यादव की शादी के लिए लडक़ी भी ढूंढ रहे थे वहीं मनीष ऑनलाइन गेम खेलने का शौकिन भी था अक्सर वह फ्री टाइम में मोबाइल पर गेम खेला करता है। इस बीच मनीष ने फांसी क्यों लगाई उसका कारण समझ नहीं आया है।

इनका है कहना –

वहीं इस मामले सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुनील खेमरिया का कहना है कि संदीप का शव उसके घर पर फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला था। सोसाइड नोट नहीं मिला है । मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद जो साक्ष्य सामने आएंगे। जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!