Press "Enter" to skip to content

हुसैन टेकरी से निकला भव्य जुलूस, सर्वसमाज ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, माधव चौक और गुरुद्वारा चौक पर हुआ आत्मीय अभिनंदन / Shivpuri News

शिवपुरी। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शहर में सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। हुसैन टेकरी से निकले भव्य जुलूस का शहर के विभिन्न स्थानों पर सर्वसमाज के लोगों ने पुष्पवर्षा, फूलमालाओं और आत्मीय स्वागत के साथ अभिनंदन किया। जुलूस में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

जुलूस हुसैन टेकरी से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा। माधव चौक, गुरुद्वारा चौक सहित अन्य स्थानों पर विभिन्न समाजों और धर्मों के लोगों ने जुलूस का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कौमी एकता, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश देखने को मिला।

जुलूस की अगुवाई पार्षद इस्माइल खान ने की। रैली अध्यक्ष लुकमान खान, समाजसेवी समीर पासा, विक्की पठान, सिद्दीक खान, अशरफ खान, हाजी वासिद अली, शहर काजी बिलिउद्दीन अहमद सिद्दीकी, सुहैल खान, चांद खान, इरशाद खान और दारा खान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आयोजन में विभिन्न समाजों और धर्मों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। पुरुषोत्तम महाराज, गुरुद्वारा कमेटी अध्यक्ष रामजी व्यास, कैलाश कुशवाह, चीनू जैन, आकाश शर्मा, विजय शर्मा और हरवीर रघुवंशी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य, बसपा कार्यकर्ता, राहुल राम जी व्यास, भीम आर्मी प्रतिनिधि तथा शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से जुड़े लोगों ने भी जुलूस का स्वागत किया।

जुलूस के दौरान शहर के अलग-अलग वर्गों की सक्रिय भागीदारी ने शिवपुरी की गंगा-जमुनी तहजीब की तस्वीर पेश की। जगह-जगह हुए स्वागत और पुष्पवर्षा से माहौल सौहार्दपूर्ण नजर आया। हुसैन टेकरी से शुरू हुआ जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ पुनः हुसैन टेकरी पहुंचा, जहां गरिमामय माहौल में इसका समापन हुआ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!