Press "Enter" to skip to content

शराब के नशे में हुड़दंग से गांव की महिलाएं-बेटियां परेशान, बड़ौरा में ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, कलेक्टर से मांगी पूरी शराबबंदी / Shivpuri News

शिवपुरी। करैरा तहसील के ग्राम बड़ौरा में शराब की बिक्री को लेकर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। गांव में शराब की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन सौंपा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बड़े पैमाने पर शराब बिकने से आए दिन घरेलू विवाद, लड़ाई-झगड़े और अशांति की स्थिति बन रही है। शराब के नशे में हुड़दंग के कारण महिलाओं और बेटियों को रास्ते से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने यह भी चिंता जताई कि शराब की लत का असर गांव के युवाओं और छात्रों पर पड़ रहा है। उनका कहना है कि शराब की बिक्री पर रोक लगने से गांव में शांति और सामाजिक माहौल बेहतर होगा।

ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि ग्राम बड़ौरा में शराब की बिक्री पर तत्काल पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए और अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!