शिवपुरी। जिले के अमोला क्रेशर क्षेत्र की खरवांचा टपरी स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर शिकायत की है। ग्रामीणों ने 25 अगस्त 2026 को कलेक्टर को आवेदन देकर स्कूल में पदस्थ शिक्षक कमलेश आर्य और महेन्द्र लोधी को हटाने की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल में बच्चों से बाथरूम साफ कराने, पानी भरवाने, झाड़ू लगवाने और झूठे बर्तन साफ करवाने जैसे काम कराए जाते हैं। आवेदन में कहा गया है कि बच्चे इन कामों को करने से इनकार करते हैं तो उनके साथ मारपीट की जाती है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि बच्चों को सही तरीके से पढ़ाई नहीं कराई जा रही है।
शिक्षकों से शिकायत करने पर ग्रामीणों के साथ अभद्र भाषा और गाली-गलौज करने का आरोप भी आवेदन में लगाया गया है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर संबंधित शिक्षकों को हटाने की मांग की है।







Be First to Comment