,

छात्राओं ने कलेक्टर से लगाई गुहार, 20 से बढ़कर 40 रुपए हुआ बस किराया / Shivpuri News

शिवपुरी। ग्राम सिरसौद की चार छात्राओं ने जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन देकर बढ़े हुए बस किराए को कम कराने की मांग की है। छात्राओं के मुताबिक वे पिछले दो वर्षों से रोजाना पढ़ाई और स्किल डेवलपमेंट के लिए बस से शिवपुरी आती हैं। पहले उनसे 20 रुपए किराया लिया जाता था, लेकिन पिछले 5 दिनों से 40 रुपए प्रति सवारी मांगे जा रहे हैं।

छात्राओं ने बताया कि वे गरीब परिवारों से हैं और दोगुना किराया देना उनके लिए मुश्किल है। उन्होंने कलेक्टर से छात्राओं के लिए बस किराया न्यूनतम कराने की मांग की है।