शिवपुरी। बैराड़ तहसील के ग्राम खेरपुरा के रहवासियों ने जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन देकर आदिवासी बस्ती से शराब का ठेका हटाने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेके पर शराब पीकर लोग गाली-गलौच और लड़ाई-झगड़ा करते हैं, जिससे महिलाओं और बच्चों पर भी बुरा असर पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने शराब ठेके को बस्ती से हटाकर किसी अन्य स्थान पर संचालित कराने की मांग करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है और शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही है।





