Press "Enter" to skip to content

अनोखी पहल महिला समिति ने कराया सामान्य ज्ञान एवं चित्रकला प्रतियोगिता, 60 से अधिक बच्चों ने लिया भाग / Shivpuri News

शिवपुरी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रविवार, 16 अगस्त 2026 को अनोखी पहल महिला समिति द्वारा भारतीय विद्यालय, सोन चिरैया होटल के पास सामान्य ज्ञान एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 60 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कला एवं ज्ञान का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष करण सिंह शाक्य तथा विशिष्ट अतिथि राजस्व विभाग की रेवेन्यू इंस्पेक्टर छाया धाकड़ एवं भारतीय विद्यालय के प्रतिनिधि पवन कांत माहौर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद समिति सदस्यों ने अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया।

चित्रकला प्रतियोगिता में हर्षित शाक्य ने प्रथम, स्तुति भार्गव ने द्वितीय और दिव्यांशी करारे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में देव शाक्य प्रथम, गरिमा शाक्य द्वितीय और कुश भार्गव तृतीय स्थान पर रहे।

विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹501, द्वितीय को ₹251 और तृतीय को ₹151 की नगद राशि प्रदान की गई। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पेन भेंट किए गए।

कार्यक्रम में समिति की हेमलता माहौर, मनीषा शाक्य, सोना चौरसिया, आरती शाक्य, संध्या शाक्य, रानी माहौर, कमलेश उच्चेनिया, ज्योति सिनोरिया, सविता शाक्य और सोनिया चौबे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। अंत में समिति अध्यक्ष कल्पना सिनोरिया ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!