,

शिवपुरी के महिपाल अरोरा को मिला ‘Outstanding School Leader of the Year 2026’ सम्मान / Shivpuri News

मुंबई। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और प्रभावी नेतृत्व के लिए गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल, शिवपुरी के डायरेक्टर महिपाल अरोरा को Asian Leadership & Educators Award 2026 में “Outstanding School Leader of the Year – 2026” सम्मान से नवाजा गया।

सम्मान समारोह 16 अगस्त 2026 को मुंबई के Radisson Blu Mumbai International Airport, अंधेरी ईस्ट में आयोजित हुआ। शिक्षा जगत से जुड़े अतिथियों और प्रतिनिधियों की मौजूदगी में महिपाल अरोरा को सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मान पत्र में शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण, अनुभव, उपलब्धियों और विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित किया गया। गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और आधुनिक शैक्षणिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने में उनके नेतृत्व की सराहना की गई।

महिपाल अरोरा को मिले इस सम्मान से शिवपुरी के शिक्षा जगत में भी खुशी का माहौल है। सम्मान के बाद शिक्षकों, शुभचिंतकों और परिचितों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।