Press "Enter" to skip to content

सिफीनेट प्राइवेट आईटीआई के छात्र पहुंचे जनसुनवाई में, कहा परीक्षा करवा दो / Shivpuri News

शिवपुरी। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में न्यू सीफीनेट प्राइवेट आईटीआई के छात्र पहुंचे। यहां छात्रों ने परीक्षा कराए जाने की बात मौजूद अधिकारियों से कहीं।

छात्र पुष्पराज शर्मा, राम भजन यादव आदि ने बताया कि वह न्यू सीफनेट प्राइवेट आईटीआई के छात्र है। सत्र 2018-19 में इलेक्ट्रिशियन एवं फिटर ट्रेड में प्रेषित छात्रों की परीक्षा आज दिनांक तक डीजीईटी द्धारा नहीं कराई गई है। मामले को लेकर मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया एवं अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई हल नहीं निकला।

छात्रों ने बताया कि अन्य संस्थाओं के छात्रों की परीक्षा संपन्न होकर उनका परीक्षा परिणाम भी घोषित हो चुका है। हमारी परीक्षा ना होने के कारण भविष्य खराब होने के कगार पर है इसलिए हम छात्रों का भविष्य ध्यान में रखते हुए उचित कार्रवाई की जाए वह हमारी परीक्षा करवाई जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!