Press "Enter" to skip to content

नरवर में टिकट बांटने कमेटी बनाई, जिले के अतिरिक्त नाम जोडे / Shivpuri News

शिवपुरी| हाईकोर्ट के आदेश पर‎ नगर परिषद नरवर का 6 मार्च को‎ चुनाव होने जा रहा है। चुनाव को‎ देखते हुए भाजपा और कांग्रेस के‎ लिए यह चुनाव चुनौतीपूर्ण है।‎ लेकिन कांग्रेस पार्टी में टिकिट‎ बांटने को लेकर अभी से विवाद‎ होने लगा है। पुष्ट सूत्रों की मानें‎ तो प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर‎ जिला स्तर से नरवर में टिकिट‎ आबंटन के लिए छह सदस्सीय‎ कमेटी गठित की गई थी। इस‎ कमेटी में करैरा विधायक‎ प्रागीलाल जाटव सहित, पूर्व‎ जिला पंचायत सदस्य विजय सिंह‎ चौहान, जिला बूथ प्रबंधन कमेटी‎ प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजय चतुर्वेदी,‎ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शिवप्रताप‎ सिंह, उपाध्यक्ष वासित अली और‎ भौंती ब्लॉक अध्यक्ष शंकर‎ कुशवाह को शामिल किया। चार‎ दिन पहले गठित कमेटी ने नरवर‎ जाकर 15 वार्डों की स्थिति का‎ जायजा लिया और अपनी तरफ से‎ सूची बनाकर जिलाध्यक्ष को सौंप‎ दी। बताया जा रहा है कि उक्त‎ सूची में अतिरिक्त नाम जोड़ दिए‎ हैं, जिसे लेकर कांग्रेस में विरोध‎ के स्वर उठने लगे हैं। यह भी पता‎ चला है कि भोपाल में कांग्रेस‎ प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में‎ बैठक रखी गई, जिसमें नरवर‎ चुनाव को लेकर टिकिट बांटने पर‎ विमर्श हुआ। बैठक में पिछोर‎ विधायक के शामिल नहीं होने से‎ पार्टी में नाराजगी हो रही है।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!