शिवपुरी। नरवर क्षेत्र के ग्राम कालीपहाड़ी निवासी गर्भवती महिला संजना परिहार ने अपने पति पर जेठानी से कथित संबंध होने का आरोप लगाया है। महिला ने पति और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने के प्रयास के आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।
महिला का आरोप है कि पति के कथित संबंधों को लेकर विवाद के बाद उसे लगातार प्रताड़ित किया गया। 8 अगस्त को उसके साथ मारपीट की गई और डीजल डालकर जलाने तथा कुल्हाड़ी से हमला करने का प्रयास किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। महिला के मुताबिक वह उस समय गर्भवती थी, जिससे उसके पेट में पल रहे बच्चे की जान को भी खतरा पैदा हो गया।
एम्बुलेंस से एसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज करने, निष्पक्ष जांच कराने तथा उसकी और गर्भस्थ बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।







Be First to Comment