Press "Enter" to skip to content

कथा कार्यक्रम में हुई मुलाकात, 4 साल पहले की शादी; अब युवती ने मायके पक्ष से पति को खतरे का आरोप लगाया / Shivpuri News

शिवपुरी। पिछोर क्षेत्र के ग्राम धुवाई तिंधारी निवासी खुशबू लोधी ने पुलिस अधीक्षक से अपने पति और ससुराल पक्ष की सुरक्षा की मांग की है। खुशबू के अनुसार करीब 5 साल पहले गांव में आयोजित कथा कार्यक्रम में उसकी मुलाकात नरेन्द्र लोधी से हुई थी, जहां नरेन्द्र म्यूजिक बजाने आया था। मुलाकात के बाद दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी और करीब 4 साल पहले दोनों ने शादी कर ली।

खुशबू का कहना है कि वह अपनी इच्छा से पति नरेन्द्र के साथ रह रही है और अपना वैवाहिक जीवन जारी रखना चाहती है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके मायके पक्ष के कुछ लोग उसे और उसके पति को फोन पर धमकियां दे रहे हैं तथा झूठे मामलों में फंसाने की बात कही जा रही है।

खुशबू ने एसपी से अपने पति, सास-ससुर और ससुराल पक्ष के रिश्तेदारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!