शिवपुरी। शहर के फोरलेन स्थित भैया होटल के पास भारी बारिश के बाद हाईवे पर जलभराव हो गया। सड़क पर पानी भरने से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जलभराव के कारण वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
जलभराव की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और व्यवस्था संभाली। यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर अव्यवस्थित ट्रैफिक को व्यवस्थित कराया और दोनों तरफ की दो लेन चालू करवाईं। इसके बाद वाहनों की आवाजाही सुचारु हो गई और धीरे-धीरे जाम की स्थिति नियंत्रित हो गई।
पुलिस ने वाहन चालकों से जलभराव वाले हिस्से में सावधानी से वाहन चलाने की अपील की।







Be First to Comment