शिवपुरी। करैरा थाना पुलिस पर अपने बड़े भाई नीतू उर्फ रामबरन गुर्जर के खिलाफ कथित रूप से झूठा मामला दर्ज करने का आरोप लगाते हुए छोटे भाई राहुल गुर्जर ने एसपी से शिकायत की है। राहुल ने अपने विकलांग भाई के मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि नीतू को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
इधर पुलिस ने आरोपों को बताया निराधार
मामले में थाना प्रभारी विनोद छावई ने परिजनों के आरोपों को निराधार बताया है। पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए रिकॉर्ड के अनुसार नीतू उर्फ रामबरन गुर्जर के खिलाफ करैरा थाने में वर्ष 2017 से 2026 तक कुल 6 आपराधिक प्रकरण दर्ज होना बताया गया है। रिकॉर्ड में मारपीट, गाली-गलौज, धमकी सहित एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के प्रकरण शामिल हैं। वर्ष 2026 के प्रकरण में BNS की धाराओं का उल्लेख है।
पुलिस का कहना है कि वर्तमान कार्रवाई दर्ज प्रकरण के आधार पर की गई है। वहीं, परिजन मामले को झूठा बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।







Be First to Comment