Press "Enter" to skip to content

तेज रफ्तार डंपर ने गोवंश के झुंड को कुचला, 5 गायों की मौत; ग्रामीणों ने लगाया जाम / Shivpuri News

शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पास अमोला क्रेशर-नरवर सड़क पर तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे बैठे गोवंश के झुंड को कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही पांच गायों की मौत हो गई, जबकि एक गाय गंभीर रूप से घायल बताई गई है।

ग्रामीणों के मुताबिक डंपर तेज गति से जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे बैठे गायों के झुंड को उसने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। डंपर की नंबर प्लेट भी घटनास्थल पर गिर गई।


हादसे से नाराज ग्रामीणों ने अमोला क्रेशर-नरवर मार्ग पर जाम लगा दिया और डंपर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही अमोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम हटाया गया।

पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस चालक की पहचान और हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!