शिवपुरी। शिवपुरी सर्किल जेल में पदस्थ हेड कांस्टेबल मोहन मांझी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया था। गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए ग्वालियर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल जाति प्रमाण पत्र से संबंधित आरटीआई और उससे जुड़े विवाद को लेकर मानसिक तनाव में थे। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में भी थे।
जहरीला पदार्थ खाने के कारणों और मौत की परिस्थितियों की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।







Be First to Comment