शिवपुरी। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर आबकारी विभाग ने जिलेभर की शराब दुकानों पर विशेष जांच अभियान चलाते हुए 20 प्रकरण दर्ज किए हैं। कार्रवाई निर्धारित मूल्य से अधिक और कम कीमत पर शराब बेचने की शिकायतों के बाद की गई।
जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के नेतृत्व में हुई जांच में एमआरपी से अधिक कीमत पर शराब बेचने के 16 प्रकरण और एमएसपी से कम कीमत पर बिक्री के 4 प्रकरण सामने आए।
अब तक 9 प्रकरणों में लाइसेंसधारियों पर 9 लाख 72 हजार 168 रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है, जबकि शेष 11 प्रकरणों में 11 लाख 56 हजार 33 रुपये की शास्ती अधिरोपित करने की प्रक्रिया जारी है।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं को निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वाले लाइसेंसधारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।







Be First to Comment