शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्तियों से कथित अभद्रता के मामले में विरोध तेज हो गया। एफआईआर दर्ज होने के बाद राष्ट्रीय सनातन सेना समेत विभिन्न हिंदू संगठनों और ग्रामीणों ने पोहरी चौराहे पर करीब 30 मिनट तक चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के कारण स्कूल बसों सहित कई वाहन जाम में फंस गए।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त शिव प्रतिमा की पुनर्स्थापना कराने और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।
पुलिस के अनुसार, रामकुमार शर्मा (21) की शिकायत पर सोनू उर्फ मिठुआ जाटव के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप है कि आरोपी ने मंदिर परिसर में भगवान शिव और माता पार्वती के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की तथा माता पार्वती की प्रतिमा पर झाड़ू मारी। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जुलूस निकालते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।







Be First to Comment