Press "Enter" to skip to content

मचा खुर्द पटपरी में विश्व स्तनपान सप्ताह का समापन, माताओं को दिया पोषण का संदेश / Shivpuri News

शिवपुरी। महिला एवं बाल विकास विभाग एवं विकास संवाद के संयुक्त तत्वावधान में समुदाय आधारित कुपोषण प्रबंधन परियोजना के तहत ग्राम मचा खुर्द पटपरी में आयोजित विश्व स्तनपान सप्ताह का शुक्रवार को समापन किया गया। इस दौरान गर्भवती एवं धात्री माताओं को स्तनपान और शिशु पोषण के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के तहत परियोजना टीम और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं से संवाद किया। उन्हें नवजात शिशु को जन्म के तुरंत बाद गाढ़ा पीला दूध (कोलोस्ट्रम) पिलाने तथा जन्म से छह माह तक केवल स्तनपान कराने के महत्व की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में ज्योति वर्मा, रामकेश आदिवासी और वर्षा ओझा का विशेष योगदान रहा। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को कुपोषण की रोकथाम, संतुलित पोषण और शिशु स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी देकर जागरूक किया।

आयोजकों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कुपोषण की रोकथाम, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार तथा सही पोषण संबंधी जानकारी को जन-जन तक पहुंचाना है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!