Press "Enter" to skip to content

शिव मंदिर में मूर्तियों से अभद्रता का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद युवक पर एफआईआर / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव स्थित एक शिव मंदिर में भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्तियों के साथ कथित अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में नाराजगी फैल गई। शिकायत के आधार पर सिरसौद थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, कुंवरपुर निवासी रामकुमार शर्मा उम्र 21 साल ने शिकायत दर्ज कराई कि 5 अगस्त की शाम उन्हें सोशल मीडिया पर एक वीडियो मिला। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गांव का सोनू उर्फ मिठुआ जाटव शिव मंदिर में बैठकर भगवान शिव और माता पार्वती के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर रहा था। साथ ही वीडियो में माता पार्वती की मूर्ति पर झाड़ू मारते हुए भी दिखाई देने का आरोप लगाया गया है।

शिकायतकर्ता ने कहा कि इस घटना से उनकी तथा हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायत के आधार पर सिरसौद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

वीडियो वायरल होने के बाद विभिन्न हिंदू संगठनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। वीडियो की सत्यता और अन्य तथ्यों की जांच के बाद नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!