शिवपुरी। जिले के भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम पिपारा निवासी पुष्पेन्द्र लोधी ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपनी पत्नी पर घर छोड़कर जाने, करीब 4.5 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर साथ ले जाने और दूसरे युवक के साथ रहने का आरोप लगाया है। साथ ही भौंती थाना पुलिस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं करने की बात कही है।
जानकारी के अनुसार, पुष्पेन्द्र लोधी का विवाह वर्ष 2017 में राधा लोधी से हुआ था। दंपति की एक 5 वर्षीय बेटी है। शिकायत में बताया गया है कि 12 जनवरी 2026 को परिवार खेत पर काम करने गया था। इस दौरान उनकी पत्नी खाना बनाने की बात कहकर पहले घर लौट आई, लेकिन बाद में घर से चली गई। आरोप है कि वह अपनी नाबालिग बेटी को छोड़कर करीब साढ़े चार लाख रुपये कीमत के जेवर भी साथ ले गई।
शिकायतकर्ता का कहना है कि काफी तलाश के बाद भी पत्नी का पता नहीं चला। बाद में जानकारी मिली कि वह ग्राम रैपुरा निवासी शिवेन्द्र लोधी के साथ रह रही है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि दोनों सोशल मीडिया पर रील भी बना रहे हैं।
पति ने आवेदन में पत्नी की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताते हुए आशंका व्यक्त की है कि संबंधित युवक उसकी पत्नी के साथ कोई अप्रिय घटना कर सकता है। उसने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने और पत्नी को सुरक्षित वापस लाने की मांग की है।









Be First to Comment