शिवपुरी। गुना जिले के ग्राम मउगढ़ा निवासी लक्ष्मीनारायण मास्टर ने शिवपुरी पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर नरवर क्षेत्र के निवासी इकबाल खान पर बैण्ड बजाने की बकाया मजदूरी नहीं देने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। शिकायत में बकाया राशि दिलाने और कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीनारायण मास्टर और बलराम करोसिया सत्यम बैण्ड, गुना का संचालन करते हैं। उनका आरोप है कि 23 जून 2025 को नरवर के मगरौनी में ताजिया जुलूस के लिए 51 हजार रुपये में बैण्ड बुक किया गया था। इसमें 2 हजार रुपये अग्रिम दिए गए थे और कार्यक्रम पूरा होने के बाद शेष भुगतान किया जाना तय हुआ था।
शिकायतकर्ता का कहना है कि कार्यक्रम के बाद उन्हें कुल 37 हजार रुपये का भुगतान किया गया, जबकि 12 हजार रुपये अब भी बकाया हैं। आरोप है कि जब उन्होंने कई बार बकाया राशि मांगी तो इकबाल खान ने भुगतान करने से इनकार कर दिया और उनके साथ अभद्र भाषा एवं गाली-गलौज की।
शिकायत में बताया गया है कि बैण्ड बजाना ही उनकी आजीविका का प्रमुख साधन है, इसलिए बकाया मजदूरी नहीं मिलने से आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से बकाया राशि दिलाने और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है।







Be First to Comment