शिवपुरी। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा घोषित SSC Stenographer 2025 के अंतिम परिणाम में शिवपुरी के न्यू एरा इंग्लिश स्टेनो संस्थान ने इंग्लिश स्टेनोग्राफी में जिले में सर्वाधिक चयन होने का दावा किया है। संस्थान ने लगातार बेहतर परिणाम देने की अपनी परंपरा इस वर्ष भी बरकरार रखने की बात कही है।
संस्थान के डायरेक्टर अंशुल राठौर ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने सभी चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्याराम बघेल एवं रवि वर्मा उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने चयनित विद्यार्थियों का सम्मान कर उन्हें आगामी सेवाकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
संस्थान के अनुसार इस वर्ष चयनित प्रमुख अभ्यर्थियों में तरुण गुप्ता (GST), यश कविश्वर (GST), आदित्य जैन (EPFO), शिवराज वर्मा (DOPT), उदित सोनी (EPFO), मनीष यादव (EPFO), पुनीत चीदार (NHRC), मधुर वशिष्ठ (Income Tax), कुबेर रावत (BRO) और आकाश राठौर (Income Tax) शामिल हैं।
संस्थान प्रबंधन ने कहा कि भविष्य में भी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के माध्यम से विद्यार्थियों को सफलता दिलाने का प्रयास जारी रहेगा।







Be First to Comment